चण्डीगढ के आसपास भारी बारिश, मौसम खुशनुमा

चण्डीगढ। चण्डीगढ़ और उसके आसपास के इलाकों में शनिवार सुबह से मध्यम से लेकर भारी बारिश होने, तेज हवाएं चलने और गरज के साथ बौछारें प़डने से मौसम सुहाना हो गया है। लोग गर्मी से राहत महसूस कर रहे हैं। शनिवार सुबह चण्डीगढ़ व पंजाब और हरियाणा के विभिन्न इलाकों में भारी बारिश हुई। इससे तापमान में गिरावट हुई है।
चण्डीगढ़ में शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री कम था। पिछले 24 घंटों में यहां 36.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।
Tags: ,

Awadh Times

India's Best News Source.

0 comments

Leave a Reply

midads